तेज रफ्तार कार का कहर: ईवी बाइक को मारी टक्कर, टोलकर्मी की मौत
- उज्जैन-जावरा बायपास पर ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
भारत सागर न्यूज/नागदा। उज्जैन-जावरा बायपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गेहूं से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का नाम गोपी बताया जा रहा है, जो नागदा में गोल्डन केमिकल के पीछे झोपड़ी बनाकर रहते थे। बताया जा रहा है कि वे बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया तथा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने हादसे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक निर्दोष लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते रहेंगे।
उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




Comments
Post a Comment