होली पर्व आपसी प्रेम सद्भावना और एकता का संदेश देता है

- सिटी कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व




भारत सागर न्यूज/देवास। सिटी कान्वेंट स्कूल में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। 




कार्यक्रम की शुरुआत होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई, जिसमें बच्चों ने सुंदर विचार और कविताएं प्रस्तुत कीं। हेड मिस्ट्रेस अनीता आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के लिए प्रेरित किया।




कार्यक्रम का संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर एंथनी दास एवं विद्या वर्मा तथा प्राइमरी स्टाफ के विशेष सहयोग से किया गया। बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और लघु नाटिका के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। नन्हें बच्चों द्वारा फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 




अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा कार्यक्रम आनंद, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन