नागदा-रूपेटा रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा-रूपेटा रोड पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा था ओवरस्पीड हादसे की वजह बनी है। मंडी पुलिस ने केसई दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार राहुल पिता प्रकाश गुर्जर मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। 




वह झुटावद में डाक विभाग में पदस्थ है। इसी तरह अनवर पिता सलीम निवासी सदर बाजार इंदौर, जैनुल आबेद पिता मोहम्मद हुसैन निवासी देपालपुर दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। राहुल बाइक पर अकेला था। जबकि अनवर व जैनुल एक ही बाइक पर थे। दोनों बाइक टकराने से तीनों के सिर में चोट आई।




इससे तीनों की मौत हो गई। नागदा से महिदपुर रोड तक जा रही यह सड़क भी हादसे की वजह बन रही है। यहां भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। 28 जनवरी को जीप ने बाइक को टक्कर मारी थी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन