प्रदेश सरकार संवेदनशील, ओलावृष्टि से हुई क्षति का मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने देवास जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी है और सर्वे के उपरांत सभी पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।




मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में पूरी सावधानी बरती जाए तथा कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।




राजस्व मंत्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम रमलखेड़ी, खजुरिया बीना एवं करनावद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वे स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।




उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों, मकानों एवं मवेशियों की क्षति का सर्वे कराकर प्रभावितों को उनकी क्षतिपूर्ति का पूरा मुआवजा प्रदान किया जाएगा।




निरीक्षण के दौरान हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, अपर कलेक्टर संजीव जैन, बागली एसडीएम शिवम यादव, भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।