इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

- आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण




भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में सोमवार को तहसील कार्यालय बीमा चौराहा, देवास में इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम (आईआरएस) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को प्रशिक्षित करना था। 


कार्यशाला में इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम के नामित सदस्यों को आपदा के समय उनकी भूमिकाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की संरचना, कमांड चेन, संसाधनों के समन्वय, संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर विस्तार से चर्चा की गई। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं की स्थिति में समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित प्रतिक्रिया अत्यंत आवश्यक है। 




उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारियों को सुदृढ़ रखने पर बल दिया। 




मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह एस डी एम देवास एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमति सपना शर्मा तहसीलदार देवास ,डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट डॉ. मधु राजेश तिवारी ने आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम एक प्रभावी तंत्र है, 




जो आपदा के दौरान जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है और भ्रम की स्थिति को समाप्त करता है। कार्यशाला में एसडीएम, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन