जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिदिक्की ने बताया कि देवास जिले को "बाल विवाह मुक्त भारत" बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस "सौ दिवसीय विशेष अभियान" के तहत शहर के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए नागरिकों को जागरूक किया गया। 




नुक्कड़ नाटकों की टीम भारत सरकार द्वारा गठित की गई जिसमें जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में चिमना बाई शासकीय विद्यालय देवास एवं उत्कृष्ट विद्यालय में प्रस्‍तुति दी। 




इन नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और शासन द्वारा जारी चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मोहनलाल अहिरवार, श्रीमती समीक्षा जैन, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती गीता ठाकुर और विशेष किशोर पुलिस इकाई से सुश्री संध्या दुबे, 




बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिले के अग्रणी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और महिला बाल विकास विभाग का अमला उपस्थित था। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. एकता जायसवाल द्वारा किया गया।
      



इस दौरान श्रीमती गीता ठाकुर ने बाल विवाह रोकथाम के लिए संकल्प दिलाया और सामूहिक शपथ दिलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने समस्त जिलेवासियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें। 




यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है, तो उसे तुरंत प्रशासन या हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें, ताकि हम सब मिलकर "बाल विवाह मुक्त देवास" के संकल्प को सिद्ध कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा