सर्वब्राम्ण समाज की बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाने हेतु विचार विमर्श किया।
- यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हर्ष व्यक्त किया।
भारत सागर न्यूज/नागदा । सर्वब्राम्हण समाज की बैठक का आयोजन चामुण्डा माता मंदिर प्रकाश नगर गली नं. 1 में हुई जिसमें संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी ने बताया कि यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने कानुनन रोक लगा दी गई है जिसके कारण आंदोलन को स्थगित किया गया तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समाजजनो ने भी खुशी जाहिर की।
बैठक में ब्राम्हणो के आराध्य देव का जन्मोत्सव मनाने हेतु समाजजनो के विचार लिये गये। जिसके लिये कार्यक्रम संयोजक पुरूषोत्तम सारस्वत को आम सहमति से नियुक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सवर पर एक वाहन रैली का आयोजन कर परशुराम जी की महाआरती की जाय। दिनांक 22 अप्रेल शंकराचार्य जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर से किया जाएगा। पिछले वर्ष परशुराम जयंती के आय-व्यय का लेखा जोखा पुरूषोत्तम पुरोहित ने दिया।
समाज अध्यक्ष आनंद दीक्षित ने कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। वाहन रैली के प्रभारी हेतु माया शर्मा, चन्द्रकांता शर्मा व इंदू पाण्डे को महिलाओं की एवं हेमन्त तिवारी, मनीष व्यास को पुरूष वर्ग की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठो ने अपने-अपने विचार देकर कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु बीडा उठाया। इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, सुरेश उपाध्याय, राघवेन्द्र व्यास, यशेष वशिष्ठ, आलोक नागर, राकेश शर्मा, मुरली मनोहर पाराशन, रोहित व्यास, अरूण पोतदार, संजय उपाध्याय, जयप्रकाश शर्मा, रामजी त्रिपाठी, राजेश शर्मा, दीपक नागर अग्निवेश पाण्डे, रितेश तिवारी, संतोष शर्मा, सुनील नागर, नन्दू शर्मा, सीमा सारस्वत, रमा व्यास, ज्योति बर्वे, गुड्डो शुक्ला, अर्चना शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी। बैठक का संचालन पुरूषोत्तम सारस्वत ने किया एवं आभार राजेश शर्मा ने माना।



Comments
Post a Comment