देवास: समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम बैठक हाल में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार, 16 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त दलीप कुमार ने की। इस दौरान निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।




आयुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड वितरण की प्रगति की जानकारी ली तथा क्रेडिट लिंकिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना एवं कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी से ई-केवाईसी एवं वेरिफिकेशन की स्थिति तथा नवीन आवेदनों की जानकारी ली गई। आयुक्त ने ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




बैठक में आवारा मवेशी एवं आवारा श्वानों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें पकड़ने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। वार्डवार बिल्डिंग परमिशन से संबंधित कम्पाउंडिंग के लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर आयुक्त ने उपयंत्रियों के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की।




कायाकल्प योजना के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। सीवरेज कनेक्शन के लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मृत पौधों की संख्या अधिक पाए जाने पर सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों तथा आगामी दो माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उनके पेंशन प्रकरण समय से तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। एबीपीएस पोर्टल पर लंबित बिल्डिंग परमिशन प्रकरणों की स्थिति एवं कारणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अंत में आयुक्त ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन