शादी समारोह से लौट रही महिला और बेटे पर चाकू से हमला, चांदी के जेवर लूटे

 ब्रेकिंग न्यूज़ 




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा।
खाचरोद तहसील के गिदवानिया और खुरमंडी गांव के बीच बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रही एक महिला और उसके बेटे पर शादी समारोह से लौट रही महिला और बेटे पर चाकू से हमला, चांदी के जेवर लूटे से हमला कर दिया। इस वारदात में 50 वर्षीय पन्ना बाई गुर्जर और उनका 30 वर्षीय बेटा राहुल गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।




प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दोनों को रास्ते में घेर लिया और चाकुओं से हमला कर महिला द्वारा पहने गए करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।




पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जनसेवा अस्पताल पहुंचाया गया। महिला पन्ना बाई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है, जबकि बेटे का उपचार जारी है।




इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय लगातार खत्म होता जा रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा