सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
------------------
- अपूर्ण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं समस्त जॉबकार्डधारी श्रमिकों की 15 मार्च तक ई-केवायसी करने के निर्देश दिये
------------------
- अपूर्ण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं समस्त जॉबकार्डधारी श्रमिकों की 15 मार्च तक ई-केवायसी करने के निर्देश दिये
भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने समस्त उपयंत्रियों को विगत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि 15 मार्च 2026 तक समस्त जॉबकार्डधारी श्रमिकों की ई-केवायसी कार्य पूर्ण करें। उन्होंने सामग्री मद में प्राप्त राशि का 07 दिवस में शतप्रतिशत उपयोग करने तथा एक बगिया मॉ के नाम के समस्त् कार्यो में शतप्रतिशत तार फेसिंग के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास के प्रगतिरत समस्त् कार्यो पर मस्टर जारी कर उन्हे पूर्ण किये करने के निर्देश दिये गये। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आवास पूर्णता की क्लस्टरवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सांसद निधि एवं विधायक निधि के अपूर्ण निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में समस्त् जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एनआरएलएम ब्लॉक कॉर्डिनेटर, सहायक लेखाधिकारी एवं जिला पंचायत के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।





Comments
Post a Comment