अवैध रूप से पेड़ों की कटाई जारी, बिना टी.पी. लकड़ी का परिवहन

- वन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, सामाजिक संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग




भारत सागर न्यूज/देवास।
जिले में अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई और बिना टी.पी. (ट्रांजिट पास) के लकड़ियों के परिवहन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले में खुलेआम लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा है, जबकि वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 




सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी देवास शहर में आरामशीनों पर अवैध रूप से लकड़ियों के परिवहन के मामले सामने आए थे। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आरामशीन पर हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी खुलेआम देखी जा सकती है। 




मामले की शिकायत डीएफओ को की गई है। शिकायत में शहर सहित जिले में संचालित सभी आरामशीनों का स्टॉक चेक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। 




सामाजिक संस्था “नेशनल यूनिटी ग्रुप” के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, जय सिंह, सत्यराज सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने वन एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा