संत शिरोमणि का जीवन करता है सनातन की भक्ति का मार्ग प्रशस्त-सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी
- महेंद्र सिंह सोलंकी ने सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पूजन, आरती
भारत सागर न्यूज/देवास । सिविल लाईन मुख्य मार्ग पर सांसद कार्यालय के समक्ष विराजमान संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का शनिवार को सेन समाजजनों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा समारोहपूर्वक अनावरण किया गया था।
इसके उपरांत रविवार शाम को अपने देवास प्रवास के दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा सेन श्री महाराज की प्रतिमा का गुजराती सेन समाज के समाजजनो, सहित विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण श्रद्धाभाव से माल्यार्पण, पूजन कर महाआरती की।
इस अवसर पर मीडिया को व्यक्तव्य देते हुए सांसद सोलंकी ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज मेरे भी आराध्य है। उनका जीवन केवल समाज की श्रद्धा, आस्था का प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि सर्व समाज को निस्वार्थ सेवा, सद्भाव, संयम का सदमार्ग की प्रेरणा भी देता हैं। प्रत्येक मन में उज्जवलता, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है।
निश्चल कर्म ओर सनातन की भक्ति की राह प्रशस्त करता है। ढोल धमाके, रंगारंग आतिशबाजी, मिठाई वितरण के साथ श्री सोलंकी द्वारा किए गए पूजन, आरती के दौरान सर्वश्री पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा, संतोष वर्मा,
नितिन वर्मा, अशोक वर्मा, शुभम वर्मा, आगर के पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत भल्ला, शंभु अग्रवाल, शेखर कौशल, विकास सांगते, भोजराज सिंह ठाकुर, ईश्वर परासिया, पंकज सोनी, जयंत सिसोदिया, अनुज शर्मा, समर्थ पांचाल, दीपेश शर्मा, भास्कर राव सरमंडल, सतीश नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।





Comments
Post a Comment