संत रामपाल जी महाराज जी के बौद्ध दिवस पर मिले नेताओं को निमंत्रण कार्ड




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/बैतूल। संत रामपाल जी महाराज के 39वें बोध दिवस (15, 16 और 17 फरवरी 2026) के अवसर पर सतलोक आश्रमों द्वारा देशभर में विभिन्न नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण कार्ड  भेंट किए जा रहे हैं। 




निमंत्रण की प्रक्रिया: संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय नेता, पंचायत सदस्य, और अधिकारी शामिल हैं।




आयोजन की जगह: यह निमंत्रण भारत और नेपाल के 12 से अधिक प्रमुख सतलोक आश्रमों (जैसे- बैतूल,मुंडका दिल्ली, सोजत, हरियाणा आदि) में होने वाले तीन दिवसीय समारोह के लिए दिया जा रहा है।




मुख्य गतिविधियां: निमंत्रण में तीन दिवसीय विशाल भंडारा, आध्यात्मिक सत्संग, दहेज-मुक्त विवाह (रमैनी), रक्तदान शिविर, और ज्ञान गंगा पुस्तक प्रदर्शनी का उल्लेख है।

उद्देश्य: इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशा और दहेज मुक्त बनाना और तत्वज्ञान से परिचित कराना है। 17 फरवरी 1988 को संत रामपाल जी ने अपने गुरुदेव स्वामी रामदेवानंद जी से नाम दीक्षा प्राप्त की थी, जिसे उनके अनुयायी बोध दिवस के रूप में मनाते हैं। 

नोट: बोध दिवस समारोह 15-16=17 फरवरी 2026 के लिए निमंत्रण वितरण सोशल मीडिया द्वारा भी जन मानस को दिया जा रहा हे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन