भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन




भारत सागर न्यूज/देवास। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।





संघ के जिला अध्यक्ष रामू जमोडिया ने बताया कि म.प्र. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रमुख मांगों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने, बिना परीक्षा के योग्यता के आधार पर पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों की ड्यूटी से मुक्ति, सेवानिवृत्ति पर ₹5,000 मासिक पेंशन तथा सेवाकाल में मृत्यु होने पर ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शामिल है। इसके अलावा अन्य शासकीय भर्तियों में पांच बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान करने की भी मांग की गई।




प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से मांगों का त्वरित निराकरण करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।




कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडे सहित आंगनवाड़ी संघ की पदाधिकारी कला भंडारी, साहिन खान, भुरी जामले, रेखा मालवीय, सविता परमार, शानु चौहान, बेबी शाह, 




मनीषा गंगराड़े, माया राठौर, द्वारकी सानू श्रीवास, कविता सोलंकी, सुनीता मुजाल्दे, अनीता कांबले, राधा मुजाल्दे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन अजय उपाध्याय ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन