मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मघ्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम उज्जैन पहुंचे और उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली कि कामना की।
प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ मोहन यादव आज फिर उज्जैन पहुंच और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद सीएम ने बातचीत करते हुए कहा कि मघ्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की और बढ़ रहा है।



Comments
Post a Comment