एलिवेटेड पुल निर्माण के दौरान हादसा, लोहे का भारी जाल गिरने से श्रमिक की मौत




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन में इंदौर रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल निर्माण के दौरान लोहे का भारी-भरकम जाल अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।




यह हादसा इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप हुआ, जहां प्रशासन द्वारा एलिवेटेड पुल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय पुल पर आधा दर्जन से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का जाल भरभराकर नीचे गिर गया, जिसमें एक श्रमिक बुरी तरह फंस गया।




घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कटर की सहायता से लोहे के जाल को काटकर श्रमिक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक श्रमिक की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल नीलगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन