इंदौर: खजराना पुलिस की तत्परता से गुमशुदा 15 वर्षीय बालक उत्तराखंड से मिला सुरक्षित




भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत थाना खजराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खजराना क्षेत्र से लापता हुए 15 वर्षीय बालक ‘रुद्र’ को सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




पुलिस के अनुसार बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना खजराना में अपराध क्रमांक 202/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।




टीम ने सोशल मीडिया, वायरलेस संदेश, विभिन्न राज्यों के थानों को सूचना भेजने और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने जैसे कई प्रयास किए। जांच के दौरान जानकारी मिली कि बालक उत्तर प्रदेश के वृंदावन में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची, जहां पता चला कि वह उत्तराखंड के कालीमठ मंदिर क्षेत्र में घूम रहा है।




सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत उत्तराखंड पहुंची और कालीमठ मंदिर से बालक को सकुशल दस्तयाब कर इंदौर लेकर आई। बाद में उसे विधिवत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उपनिरीक्षक अनिल गौतम, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज जाटव, प्रधान आरक्षक मोहनलाल पाटीदार, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, आरक्षक शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़ और प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन