होली से पहले खजराना पुलिस की सख्त कार्रवाई, 50 से अधिक असामाजिक तत्व पुलिस हिरासत में




भारत सागर न्यूज/इंदौर। होली पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के 50 से अधिक असामाजिक तत्वों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। सभी को बस के माध्यम से थाने लाकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी जोन-02 कुमार प्रतीक, एडीसीपी जोन-02 अमरेन्द्र सिंह और एसीपी खजराना कुंदन मण्डलोई के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में की गई।




खजराना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।




इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनि खेमराज जाटव, दिनेश सरगईया, प्रआर पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, आर. शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़, जीवन महोबिया और प्रदीप सूर्यवंशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा