देवास में अवैध जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार



भारत सागर न्यूज/सतवास। देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम सिंदरानी के पास जंगल क्षेत्र में की गई।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 7 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।



छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,600 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते और 9 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। 



सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा