श्री रंगनाथ राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

- नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली कलश यात्रा 




भारत सागर न्यूज देवास।
श्री रंगनाथ राधा कृष्ण मंदिर की 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में  मंदिर परिसर चाणक्यपुरी में 5 से 11 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा। 




गुरुवार को कथा से पूर्व मंदिर से  गणेश मंदिर राजाराम नगर तक  कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, बग्गी  के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। 




धर्मप्रेमियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। 




कथा शुभारंभ अवसर पर भागवताचार्य  गोपाल गुरुजी जलोदिया वाले ने श्रीमद् भागवत महातम्य का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। आयोजक भगवान परशुराम जी एवं  मुख्य यजमान रंगनाथजी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन