अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई...

- 06 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।




जिसमें दिनांक 28.03.2026 को आबकारी की  टीम द्वारा बरोठा,पटाड़ी,हाटपिप्लिया एवं कमलापुर क्षेत्र में ढाबों होटलों पर चेकिंग कर कार्यवाही की गई जिसमे 50 बियर ,155 देशी मदिरा प्लेन एवं 10 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई । 




कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 19325 रुपये है।



             
आज की कार्यावाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव एवं अरविंद सोलंकी आबकारी आरक्षक राजेश जोशी,अरविंद,गीतेश,आशीष गुप्ता,सुरेंद्र ,सैनिक अनिल सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन