देवास में खटीक समाज का आक्रोश, तरुण खटीक हत्याकांड पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में खटीक समाज ने दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने एकत्र होकर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
समाजजनों का कहना है कि होली के दौरान हुई यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है, जिसने पूरे समाज को आहत किया है। ज्ञापन में बताया गया कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई, जिससे देशभर में आक्रोश का माहौल है।
खटीक समाज ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है।
इसके अलावा समाजजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 और एससी-एसटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही।







Comments
Post a Comment