देवास के अधिवक्ता विक्रम धिंगान को विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में जिम्मेदारी




भारत सागर न्यूज/देवास। सामाजिक रूप से सक्रिय अधिवक्ता विक्रम धिंगान को क्रांतिवीर टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन की कार्यपरिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। 




यह नियुक्ति मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 23 (1) के अंतर्गत की गई है। उनका कार्यकाल 23 मार्च 2026 से 22 मार्च 2029 तक रहेगा। 




वर्तमान में वे जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर भागीदारी रखते हैं। इस नियुक्ति को शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उक्त जानकारी अधिवक्ता नीरज चौधरी ने दी।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन