जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 🚨
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में गली-गली अवैध शराब की बिक्री और संचालित हो रहे अवैध अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव-गांव और शहर की कई गलियों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है तथा अवैध अड्डों का संचालन बड़े स्तर पर हो रहा है। इस संबंध में पहले भी आबकारी विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। साथ ही छोटे स्तर पर लोगों को लालच देकर अवैध शराब बेचने का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये तक देकर यह काम कराया जाता है।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़ ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इस पर जल्द अंकुश लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।




Comments
Post a Comment