नेत्रदान कर दिया मानवता का संदेश, श्रीमती गंगाबाई गुप्ता का निधन




भारत सागर न्यूज/देवास। बरोठा के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय गणपतलाल गुप्ता की धर्मपत्नी, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव गिरधर गुप्ता एवं भाजपा नेता राजेश गुप्ता की माताजी श्रीमती गंगाबाई गुप्ता का सोमवार, 2 मार्च को निधन हो गया। 




उनकी अंतिम यात्रा ग्राम बरोठा स्थित निवास से निकाली गई, जिसमें नगर एवं आसपास क्षेत्र के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, केमिस्ट संघ के सदस्य, ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। 




सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुप्ता परिवार इस दुःखद घड़ी में एक प्रेरणादायक और सराहनीय निर्णय लेते हुए श्रीमती गंगाबाई की आंखों का दान किया। 




नेत्रदान के इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंदों को नई रोशनी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। परिवारजनों ने बताया कि माता जी का जीवन सेवा, संस्कार और परोपकार की भावना से ओतप्रोत था। उनके नेत्रदान का निर्णय उसी मानवीय सोच और समाजहित की भावना का प्रतीक है। 




अंतिम यात्रा में भाजपा के अनेक नेता, केमिस्टजन, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं परिजन शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुप्ता परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन