वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर सतपुड़ा एकेडमी में हुआ नववर्ष कैलेंडर का विमोचन

- कैलेंडर का विमोचन कर सेंधव ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को प्रेषित की नववर्ष की शुभकामनाएं




भारत सागर न्यूज/देवास।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सतपुड़ा एकेडमी द्वारा वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में विक्रम संवतानुसार आकर्षक हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने विद्यार्थियों की उपस्थिति में विमोचन किया। 




इस अवसर पर सेंधव ने कहा कि चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर सतपुड़ा एकेडमी द्वारा विमोचित कैलेंडर में भारत के अतीत से भविष्य की यात्रा में महापुरुषों, भारतीय संस्कृति सहित विभिन्न स्थानों को दर्शाया गया। 




वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेंधव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों को को चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 




सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों को नववर्ष कैलेंडर का वितरण किया। इस अवसर पर संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जाब, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण, अभिभावक उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन