श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इंद्र ध्वज महामंडल विधान हवन के साथ संपन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर देवास में अष्टांगीका महापर्व पर इंद्र ध्वज महामंडल विधान का आयोजन ट्रस्ट मंडल के द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं मुनि श्री भूतवली सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 मुनि सागर जी महाराज ,
एलक मंथन सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में बाल ब्रह्मचारी मंजुला दीदी के मार्गदर्शन एवं पंडित श्री भागचंद जी जैन शास्त्री जी के नेतृत्व में इंद्र ध्वज महामंडल विधान का आयोजन एवं विश्व शांति की मंगल कामना के लिए हवन के साथ आज पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुआ।
सभी इंद्र इंद्राणियों के द्वारा प्रभु की आराधना उपवास ,तप व त्याग भक्ति भाव करके की गई।
चैत्र दूज पर समाधिस्ट पूज्य गुरुदेव मुनि श्री 108 भूतवली सागर जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में गुरु पूजन करके मनाई गई।
आभार प्रदर्शन ट्रस्ट सचिव शैलेन्द्र जैन दोशी ने माना। यह जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर जैन के द्वारा दी गई।







Comments
Post a Comment