देवास में बच्चों से मारपीट का मामला, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमना नगर में बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी गेंद पड़ोसी के घर में चली गई।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले नंद किशोर बैरागी ने गेंद लेने पहुंचे बच्चों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, बच्चों को कमरे में बंद कर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई।
परिजनों का कहना है कि आरोपी द्वारा पहले भी बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बीएनपी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Comments
Post a Comment