शासकीय कार्यालय बना शराबियों का अड्डा जहां एक और महाकाल की नगरी उज्जैन में शराब बंद है वहीं कार्यालय पर कारो में सज रहे है महखाने वीडियो हुआ वायरल




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में 8 मार्च रंग पंचमी के दिन कुछ  लोग अपनी कार में बैठकर महफिल सजाते हुए दिखाई दिए जिसमें साफ दौर से देखा जा सकता है।




क्षेत्रीय कार्यालय में शराब  का सेवन कर रहे थे, क्षेत्रीय प्रबंधक को इस बात का जवाब देंना चाहिए की इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां इस कार्यालय में क्यों और कैसे चल रही है। चुकी  उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव  के जिले का ये वीडियो है और खाश दौर से उज्जैन में उन्होंने शराब को प्रतिबंधित कर रखा है परंतु सरकारी कार्यालय में शराब  का सेवन चल रहा है।  





क्षेत्रीय प्रबंधक  उदय सिंह मौर्य से इस विषय पर पूछा गया की यहां कोई परमानेंट कर्मचारियों क्यों नहीं है तो उनका जवाब बहुत हास्यप्रद था उन्होंने कहा कि हमारे यहां के परमानेंट CCH कर्मचारी को सरकारी क्वार्टर में रहने की आदत नहीं है उनको बड़े-बड़े घरों में रहने की आदत है। 




वह इस सरकारी क्वार्टर में नहीं रह पाएंगे।  यह सब सुनने में हास्यप्रद लगता है। एक क्षेत्रीय प्रबंधक  जो संभागीय अधिकारी है इस तरह का हुआ जवाब दें यह अपने आप में शर्मनाक है शासन इस तरफ़ ध्यान दे जांच बिठाकर कार्यवाही करनी चाहिए अब देखना है की प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कार्यवाही करता है

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा