भोपाल बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो घायल..




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के भोपाल बायपास मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना राजौदा जेल चौराहे से भोपाल बायपास मार्ग के बीच की बताई जा रही है।




जानकारी के अनुसार पप्पू खराड़ी (35 वर्ष) पिता मांगीलाल खराड़ी, निवासी पाडा मैदान किंडर स्कूल के पास, बीती रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू खराड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।




घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गए, जिनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है।




बताया जा रहा है कि मृतक पप्पू खराड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 🚨

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन