नागदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली दस्तावेज बनाकर लोन लेने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/नागदा। थाना नागदा पुलिस को धोखाधड़ी और जालसाजी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फरियादी विनोद शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत बैरछा (तहसील नागदा) द्वारा थाना नागदा में एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी और कुटरचना कर ग्राम पंचायत बैरछा के नाम से फर्जी लेटरपैड और टैक्स रसीद तैयार की।




आरोपियों ने इस फर्जी लेटरपैड पर ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के जाली हस्ताक्षर कर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) बनाया और उसका उपयोग कर एक निजी वित्त कंपनी ‘वेरिटास फाइनेंस लिमिटेड’ की नागदा शाखा से 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया।




जांच के आधार पर थाना नागदा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 336(2), 336(3), 338 और 340 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में लाखनसिंह (निवासी इंदू कॉलोनी, विद्यानगर, नागदा), नेपालसिंह पंवार (निवासी ग्राम बैरछा) और जगदीश चौधरी (निवासी ग्राम आक्या जागीर, तहसील खाचरौद) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक सैयद सलामत अली, दशरथ पटौदी, शालिनी पांचाल तथा आरक्षक फिरोज खान और ईश्वर डाबी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन