नामदेव छीपा समाज ने निकाली गेर
भारत सागर न्यूज/देवास। संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जय कारे के साथ नामदेव छीपा समाज देवास द्वारा गेर निकाली गई। गेर में समाज महिला पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा सम्मिलित हुए सभी ने शिक्षा विभाग देवास के सामने एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद सभी गेर के रूप समाज में शोकाकुल परिवारों में जाकर रंग-गुलाल किया तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हर सुख दुख में समाज उनके साथ है।
सतीश नामदेव ने बताया कि समाज द्वारा आगामी 5 अप्रैल 2026 को समाज की बैठक एवं सामूहिक भोज आयोजित किये जाने निर्णय लिया गया। इसी के साथ गेर का समापन सन सीटी -2 देवास में किया गया ।





Comments
Post a Comment