झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज...
भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर में झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कथित तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला किसी समस्या के समाधान के लिए आरोपी तांत्रिक के संपर्क में आई थी। आरोपी ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का झांसा देकर उसे अपने पास बुलाया। इसी दौरान उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की




Comments
Post a Comment