पोनासा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट से लगी लपटें; ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 🔥🚒
भारत सागर न्यूज/ हाटपिपल्या। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के ग्राम पोनासा में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मोटर पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों, कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।
ग्रामीण बच्चन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। वहीं सेल्समेन कृपाल सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।
उन्होंने बताया कि यह दुकान सेवा सहकारी संस्था मर्यादित मानकुंड के अंतर्गत आती है। फिलहाल गोदाम में केवल खाली वारदान (बोरियां) रखी हुई थीं, इसलिए किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।





Comments
Post a Comment