गजरा गियर्स कंपनी से श्रमिक को जबरन नौकरी से हटाने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत।





भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र स्थित गजरा गियर्स प्रा.लि. कंपनी पर एक श्रमिक को जबरन नौकरी से हटाने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित श्रमिक ने कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।




शिकायतकर्ता चन्द्रशेखर चौहान ने बताया कि वह पिछले 34 वर्षों से गार्जर गियर्स कंपनी में स्थायी श्रमिक के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि 7 मार्च 2026 को कंपनी के पर्सनल मैनेजर ने उसे अचानक बुलाकर इस्तीफा देने का दबाव बनाया। 




जब उसने इस्तीफा देने से मना कर दिया तो 9 मार्च को काम पर पहुंचने पर उसका पंच बंद कर दिया गया और काम पर आने से रोक दिया गया। पीड़ित का कहना है कि कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उसे नौकरी से हटा दिया गया, जिससे वह बेरोजगारी की स्थिति में आ गया है। 




इस मामले को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने भी कलेक्टर से शिकायत करते हुए श्रमिकों के हित में उचित कार्रवाई की मांग की है। 




मजदूर संघ का कहना है कि कंपनी द्वारा श्रमिकों को बिना सूचना के हटाया जाना श्रम कानूनों का उल्लंघन है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर श्रमिक को न्याय दिलाया जाए।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा