PIC की बैठक में सभी 44 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित ... नपाध्यक्ष गेहलोत...




भारत सागर न्यूज/नागदा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता मे प्रेसिडेंट इन काउंसिल (PIC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 44 विषयों पर चर्चा करते हुए नगर विकास से जुड़े कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।




बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए गतवर्षनुसार पशु पंजीयन शुल्क ठेके पर दिए जाने का निर्णय लिया गया। श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित मंच पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। वर्तमान में मंच के ऊपर शेड नहीं होने के कारण वर्षा एवं धूप के समय आयोजनों में असुविधा होती है।




उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मंच के ऊपर स्थायी शेड निर्माण कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।साथ ही नगर के विभिन्न उद्यानों में झूला-चकरी स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। शहर के कई ऐसे वार्ड जहां के नागरिकों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन के माध्यम से विद्युत बिलों का भारी भरकर रकम लाइट बिलों के माध्यम से जमा करना पड़ रहा है ऐसे नागरिकों को राहत देने के लिए एवं वार्डों में प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत के नए पोल लगाने को भी मंजूरी दी गई।




स्वच्छ भारत मिशन में पीछे वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अच्छी रैंक प्राप्त करने हेतु आवश्यक मशीनरी एवं अन्य स्वच्छता संबंधित कार्य किए जाने की भी सहमति प्रदान की गई । ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए नवीन जल संयोजनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
मिर्ची बाजार स्थित पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर नवीन टंकी निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही शहर के ऐसे क्षेत्र जहां बसाहट लगातार बढ़ रही है या आबादी के मान से जिस वार्ड में पानी सप्लाई में दिक्कत आती है या पानी की खपत के अनुसार टंकी नहीं है ऐसे वार्डों में भी नवीन टंकी निर्माण को भी मंजूरी दी गई जिसे आगामी बैठकों में सक्षम स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा ।
उत्कृष्ट सड़क पर डिवाइडर की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने तथा चंबल नदी स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में टीन शेड की दुकानों के निर्माण का निर्णय भी बैठक में लिया गया।
इसके अलावा आगामी अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजित करने तथा समर्थ दिव्यांगजन पुनर्वास योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने का निर्णय भी सर्वानुमति से लिया गया। आज दिनांक तक के सभी नामांतरण भी पास किए गए ।
बैठक में नगर के अन्य विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को भी पारित किया गया।
बैठक में सभी सभापति प्रकाश जी जैन, श्रीमती बबीता जी रघुवंशी, श्रीमती देवकुंवर जी पटेल, श्रीमती रामकुंवर विजयसिंह सिसोदिया, श्रीमती भावना सुभाष रावल, गौरव यादव, श्रीमती कौशल्या रघुनाथ सिंह जी ठाकुर सभी सभापति उपस्थित थे । सभी ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से शहर के सभी विकास से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान की । बैठक में सभी  प्रस्ताव सर्वसम्मति से ध्वनिमत से पारित किए गए । 
      नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ पी गेहलोत ने  सभी माननीय सभापति सदस्यों को धन्यवाद भी दिया क्योंकि सभी सभापति ने शहर हित में शहर के विकास के संबंध में जुड़े हुए सभी प्रस्ताव को ध्वनि से पारित कर इस शहर को और विकसित और विकासशील शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी को धन्यवाद दिया

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन