व्यापारी महासंघ ने सब्जी मण्डी में 1 लाख 05 हजार की चिल्लर वितरित की ।
भारत सागर न्यूज/नागदा। व्यापारी महासंघ नागदा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से सब्जी विक्रेताओं को 1 लाख 05 हजार रूपये की चिल्लर वितरित की गई। व्यापारी महासंघ नागदा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सब्जी मण्डी में लगभग 300 से अधिक सब्जी विक्रेता व्यवसाय करते है तथा फुटकर व्यापार होने से चिल्लर की कमी हमेशा बनी रहती है।
इस समस्या का निराकरण करते हुए व्यापारी महासंघ ने भारतीय स्टेट बैंक नागदा शाखा के सहयोग से शनिवार को शाम 4 बजे सब्जी व्यापारियो को 1, 2, 5 एव 10 रूपये की करीब 1 लाख 5 हजार रूपये की चिल्लर का वितरण किया गया। प्रत्येक सब्जी विक्रेता को 100, 200, 500 एवं 1000 रूपये की चिल्लर प्रदान की गई।
सब्जी बाजार में चिल्लर की किल्लत को दूर करते हुए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किये गये चिल्लर वितरण कार्य के लिये व्यापारी महासंघ नागदा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं व्यापारी सदस्यो ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक आशीष सक्सेना एवं रोकड़ अधिकारी राहुल सुनेरे का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, डिस्पोजल संघ अध्यक्ष ब्रज मोहन टाक, नागदा व्यापारी संघ कोषाध्यक्ष रसमन जैन, दुर्गेश नागर, विकास सिंदल, सुनिल पोरवाल, अजय ज्ञानचंदानी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment