हार्दिक निगम ने 10वीं एमपी बोर्ड में 81% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान




भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश निगम के पोते हार्दिक निगम ने बालगढ़ स्थित सीएम राइज स्कूल में अध्ययन करते हुए कक्षा 10वीं एमपी बोर्ड परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 





हार्दिक ने पांच विषयों में विशिष्ट अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया। हार्दिक की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। 




इस उपलब्धि पर गिरीश निगम, प्रिशा निगम, आशुतोष निगम, निर्मला निगम, वेदांशी निगम सहित परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया। 



वहीं वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, विपिन कुमार कुमावत, आरएस केलकर, गंगासिंह सोलंकी सहित स्नेहीजन, विद्यालय परिवार और मित्रों ने हार्दिक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन