वार्ड 14 श्रीराम कॉलोनी में 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई, पार्षद प्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी




भारत सागर न्यूज/नागदा ।  वार्ड नं. 14 श्रीराम कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से गंदा पानी का वितरण नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है जिससे वार्डवासियों को पेयजल के रूप में पानी का उपयोग करने में परेशानी हो रही है। 




वार्डवासियो का कहना है कि पानी इतना गंदा व बदबुदार आ रहा है कि इस पानी को किसी भी कार्य में उपयोग में नहीं लिया जा सकता है।




आज वार्ड नं. 14 के पार्षद प्रतिनिधि भूपेन्द्रसिंह राणावत ने नगर पालिका के इंजिनियर को मौके पर बुलाया तथा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर सप्लाई हो रहे गंदे पानी को प्रत्यक्ष दिखाया गया।  जिसके पश्चात् इंजिनियर द्वारा लाईन परीक्षण कर शीघ्र समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। 




राणावत ने कहा है कि आगामी 4 दिवस में समस्या का निराकरण नहीं होता है तथा साफ पानी की सप्लाई नहीं की जाती है तो वार्डवासीयों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलनात्मक कार्यवाही की जायेगी।









Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा