सीसीटीवी से खुलासा: खातेगांव में 2 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के खातेगांव में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले का महज दो घंटे में खुलासा कर दिया। 




12 अप्रैल को फरियादी सूरज कहार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल सरकारी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।




जांच के दौरान प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज भुसारिया, निवासी भटासा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई।




इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा