हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 330 कैन अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। हाटपीपल्या पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार से अवैध शराब जब्त कर एक qआरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार हाटपीपल्या से इंदौर की ओर जा रही है जिसमें अवैध शराब है।
इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और इंदौर-बैतूल हाईवे पर एक ढाबे के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की कार इकलेरा की ओर से अंदर के रास्ते से हाईवे पर जाती दिखी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजगति से कार भगाते हुए निर्माणाधीन हाईवे की ओर जाने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया और घेराबंदी कर कार को रोका।
कार से चालक राजीव पिता दिनेश कुमार यादव निवासी करोंद चौराहा भोपाल को नीचे उतारकर तलाशी ली तो पीछे सीट की तरफ व डिक्की में अवैध शराब की 330 कैन मिली। इस संबंध में कार चालक राजीव से पूछताछ करने पर कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। सस्ते दाम पर खरीदकर इंदौर ले जा रहा था।
आरोपी ने हाटपीपल्या की अलग-अलग शराब दुकान से अलग-अलग पेटी सस्ते दाम पर खरीदकर इंदौर की ओर ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। साथ ही कुल 330 केन शराब सहित कार जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय बागली पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव, उप निरीक्षक चिंतामन चौहान, अमित नाहर, जालम सिंह, अर्जुन सिंह, अनुज आदि की सराहनीय भूमिका रही।




Comments
Post a Comment