बलाई समाज का 34 वाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

- जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने दिया नवदम्पतियों को आशीर्वाद,,,,




भारत सागर न्यूज  /विजेंद्र नागर/सोनकच्छ।
सोमवार को बलाई समाज समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर समाज का 34 वाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन कृषि ऊपज मण्ड़ी प्रांगण में प्रात 8 बजे आयोजित किया गया। समाज के विवाह योग्य 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताने का संकल्प लिया। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश सोनकर, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्रुतिसिंह बघेल, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षद ठा. कृष्णपालसिंह बघेल, अजा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय परमार, भाजपा नेता निरंजनसिंह सेंगर, समाजसेवी चंदरसिंह अमलावदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौदानसिंह पंवार मंचासीन थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनोज परमार इंदौर ने की। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम गायत्री माता जी का पूजन अर्चन किया गया। पधारे सभी अतिथियों का शब्दों से स्वागत विक्रमसिंह सोलंकी ने किया। 




पुष्पमाला व दुपट्टा से स्वागत विवाह समिति अध्यक्ष बापूलाल मालवीय, सचिव महेन्द्रसिंह सोजतिया, उपाध्यक्ष कमलसिंह गुनावदिया, उपाध्यक्ष आत्माराम सेंधालकर, कोषाध्यक्ष पूरणलाल सोलंकी, सहसचिव रामप्रसाद झाला, अनोखीलाल मालवीय, बाबुलाल मालवीय, हेमराज मोठिया आदि ने किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में समाज की उन्नति, शिक्षा को बढावा देने, एकजूटता बनाए रखने के साथ-साथ जागरूकता का संदेश देने की बात कहीं। कन्यादान हेतु वधुओं को ग्रहस्थी का सामान समिति द्वारा दिया गया। विवाह की रस्म कृपालसिंह नवरंग व महंत मनोहर साहेब ने पूर्ण करवाई गई। समिति द्वारा सभी वर-वधुओं को अलग-अलग हस्ताक्षर युक्त विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। 




कार्यक्रम का संचालन बलाई समाज तहसील अध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया कर समाज की गतिविधियों व धर्मशाला निर्माण संबंधी जानकारी अतिथियों व उपस्थित लोगों को दी। आभार गंगाराम परमार ने माना। कार्यक्रम में अनोखीलाल मालवीय, बाबूलाल मालवीय, राधेश्याम मालवीय, सिद्वनाथ मालवीय, राजेश बिजोनिया, अनिल देलमिया, राजेन्द्र चौहान, अमरीश बिजोनिया, दीपक सेंधालकर, सावन राठौर, निरंतरसिंह सोलंकी, गुलाबसिंह नागदिया, दिलीप पोरवाल, रामप्रसाद मालवीय आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।     




धर्मशाला में पैवर ब्लॉक लगवाने की हुई घोषणा -

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्रुतिसिंह बघेल ने अपनी ओर से बसंत विहार कालोनी में स्थित समाज की धर्मशाला के मैदान में पैवर ब्लॉक लगवाने की घोषणा की साथ ही सभी 15 नवयुगलों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं राष्ट्रीय    अध्यक्ष आचार्य मनोज परमार, अजा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय परमार, शिक्षका श्रीमती ज्वाला चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलादसिंह राठौर ने भी सभी नवयुगलों का अपनी-अपनी ओर से  स्मृत चिन्ह भेंट किये।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन