नागदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े बने जीवनसाथी, सामूहिक विवाह समारोह में दिखी सामाजिक भागीदारी




भारत सागर न्यूजनागदा/संजय शर्मा। नागदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अवसर पर  नगर में करीब 45 जोड़ो ने एक साथ साथ फेरे लिए आयोजन मोदी खेल परिसर में आयोजन हुआ जहां  बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन  कांग्रेस नेता चेतन यादव,बेटियों के विवाह में मामेरा किया गया। 




जैन और उनकी पत्नी सुमन जैन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने प्रत्येक वधु को सुहाग की सामाग्री, साड़ी और वर को लिफाफा दिया। 




इसी तरह कांग्रेस नेता चेतन यादव ने  भी अपनी भांजियों को सुहाग की सामग्री और साड़ी भेंट की इसी तरह सीएसपी अहिरवार, एसडीएम पाटीदार, तहसीदार पटेल ने भी बेटियों को उपहार दिया। इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा भी वर-वधु को उपहार सामाग्री दी गई।




यह थे अतिथि -

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, असंगठित कामगार मंडल पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, आलोट पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, मंडी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत, राकेश यादव, बबीता रघुवंशी आदि रहे।




भोजन की रही व्यवस्था -

सम्मेलन में विवाह के बाद बारातियों के भोजन की व्यवस्था नपा द्वारा की गई। जिसमें पुड़ी-सब्जी, रायता, सेंव, नुगदी की व्यवस्था रही। प्रति वर-वधु की ओर से 25-25 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी।




चल समारोह में मवेशियों का रहा जमावड़ा -

चल समारोह की शुरुआत में ही अव्यवस्था सामने आई। यहां कृषि उपज मंडी परिसर से चल समारोह की शुरुआत होते ही गोवंश सामने आ गए। जिससे भगदड़ की स्थिति बन सकती थी, हालांकि लोगों ने गोवंश को भगा दिया। वरना हादसा होने की संभावना बनी हुई थी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन