देवास भवानी सागर हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, 6 आरोपी अब भी फरार
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में चर्चित भवानी सागर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार, इस हत्याकांड में कुल 11 आरोपियों की पहचान की गई थी। इनमें से अब तक 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि 6 आरोपी अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋतिक सिहोते, सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते, वरुण बाली, विपिन बाली और मोनू सिहोते शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Comments
Post a Comment