आस्था की अनूठी उड़ान: 70 वर्षीय अशोक मंडलोई ने 21 दिनों में पूरी की साढे़ तीन हजार किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । भक्ति और दृढ़ संकल्प के अद्भुत संगम के साथ उज्जैन के 70 वर्षीय अशोक मंडलोई अपनी दूसरी नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर शहर लौटे हैं। मोटर साइकिल से करीब साढे़ तीन हजार किलोमीटर की यह कठिन यात्रा उन्होंने मात्र 20 से 21 दिनों में पूरी की। 




16 मार्च को ओंकारेश्वर से अपने पूर्वजों का आवाहन कर शुरू हुई इस यात्रा के सफल समापन पर योगेश्वरी टेकरी शाखा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक मंडलोई ने सभी उपस्थितों को पवित्र नर्मदा जल का वितरण भी किया।




​चर्चा के दौरान अशोक मंडलोई ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा 16 मार्च को शुरू की थी, जिसे लगभग 21 दिनों में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वाहन से यह यात्रा साढे़ तीन हजार किलोमीटर की होती है, 




जबकि पैदल मार्ग से परिक्रमा करने पर यह दूरी 3 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा की रहती है। मंडलोई के अनुसार वे 1975 से अब तक 50 बार लघु परिक्रमा और एक बार पूरी पैदल यात्रा कर चुके हैं, लेकिन इस बार की पराक्रम यात्रा उन्होंने बाइक से पूरी की।




​दैनिक अवंतिका के प्रधान संपादक सुरेंद्र मेहता उर्फ सुमन ने बताया कि आज अशोक मंडलोई का टेकरी शाखा के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मंडलोई के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से नर्मदा परिक्रमा और पंचक्रोशी यात्रा कर रहे हैं, साथ ही अयोध्या के कारसेवा आंदोलन में भी उनकी गौरवशाली भूमिका रही है। इस अवसर पर सुरेंद्र मेहता, अनिल पांचाल, अशोक सुमन, सुरेश चौहान साहब, योगेश शर्मा, हरि नारायण चौहान, भगवान गोयल, अशोक मंडलोई, पवन जैन, बाबा भैया, हेमराज परमार और उत्तम मीणा ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन