सनातन संस्कृति के प्रचार हेतु एक अनूठी पहल-

- 21 दिन, 21 मंदिर, 21 हजार मुगदल घुमाने का कीर्तिमान रचेंगे संजय सुलानिया।

- 21 अप्रैल 2026 मंगलवार से 11 मई 2026 तक चलेगा अभियान।




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा। राज्य शरीर सौष्ठव उज्जैन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में बाबा हेल्थ टेम्पल के संचालक संजय सुलानिया (मीणा) द्वारा सनातन संस्कृति के प्रचार हेतु एक अनूठी पहल करते हुए 21 मंदिरों में मुगदल घुमाने की संकल्प यात्रा 21 अप्रेल से प्रारम्भ कर अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर इस समर्पित अभियान से युवाओं को भारतीय पारंपरिक व्यायाम (मुगदल साधना) के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। 




सुलानिया द्वारा 21 दिन तक 21 मंदिरो में जाकर 21 हजार मुगदल घुमाने का कीर्तिमान रचा जायेगा। पूर्व में भी सुलानिया ने वर्ष 2025 में 2 घंटे 37 मिनट तक लगातार 12 किलो 260 किग्रा मुगदल 2675 राउण्ड घुमाते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इसके पूर्व वर्ष 2020-21 में मिरेकल अजीवमेंट अवार्ड प्राप्त हुआ है।




नागदा नगर के सर्वप्रथम स्थापित जिम बाबा हेल्थ टेम्पल जिम (वर्ष 1994) के संचालक संजय सुलानिया (मीणा) ने पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवा में समर्पित रहते हुए अब इस प्राचीन विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास कर रहे है।




संजय सुलानिया ने इस अभियान की जानकारी  देते हुए बताया मैं अपने कीर्तिमान को प्रभु के चरणों में समर्पित करने की भावना से उन्होनें प्रतिदिन 1 घण्टा बिना रुके सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालिसा एवं भजन पर मुगदल घुमाकर कुल 21000 मुगदल राउण्ड (एक राउण्ड दोनो हाथों से) करके प्रभु को समर्पित करेंगे। दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार से 11 मई 2026 सोमवार तक प्रतिदिन प्रातः 7ः00 बजे से मुगदल घुमाने का कार्य करेंगे। अभियान की शुरूआत नायन डेम हनुमानजी (त्यागीजी के आश्रम) से होगी तथा समापन खडे हनुमानजी इंगोरिया रोड पर होगा। सुलानिया ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पावन संकल्प यात्रा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर उत्साहवर्धन करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन