महिला बाल विकास विभाग नागदा द्वारा आंगनवाडी में महिलाओ को स्वास्थ संबंधी जानकारी दी।

- राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मिशन पोषण 2.0 में 8वाँ पोषण पखवाड़ा दिनांक 9 से 23 अप्रैल तक।




भारत सागर न्यूज/नागदा।
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत 8वाँ पोषण पखवाड़ा 2026, दिनांक 9 से 23 अप्रैल तक पूरे देश में मनाया जाएगा। जिसके तहत महिला बाल विकास विभाग नागदा द्वारा आंगनवाडी में कार्यक्रम आयोजित कर पोषण पखवाडा का शुभारंभ किया गया।




आज नागदा शहर परियोजना में जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी और परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा  के मार्गदर्शन सेक्टर पर्यवेक्षक शोभना कनेरे, नीता सुयल, राहत खान और टीना बैरागी के निर्देशन में वार्ड स्तरीय पोषण पखवाड़ा  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 




जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को आमंत्रित किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास होता है, उपस्थित माताओं को यह जानकारी दी गई ।




इस पखवाडे में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम गर्भवती महिला माता बच्चों के स्वास्थ्य में जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा साथ ही स्वास्थ और महिला बाल विकास विभाग मिलकर ’स्वस्थ मां स्वस्थ बालक’ थीम पर प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा