विद्यालय को मिली बड़ी सौगात: लैब, कक्ष निर्माण और छात्रों को साइकिल वितरण
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम दोंता जागीर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के माननीय विधायक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक जी द्वारा ग्राम दोंता जागीर में नाली निर्माण, ट्रेलर नदी मुक्ति धाम के पास घाट निर्माण तथा गोशाला निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया। ये सभी कार्य करोड़ों रुपए की लागत से पूर्ण किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में सुविधा मिल सके।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक सिंह पटेल के आग्रह पर विधायक जी ने विद्यार्थियों के बैठने की समस्या को देखते हुए लैब के ऊपर तीन नए कक्षों के निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात ग्राम सरपंच संतोष चौधरी द्वारा विधायक जी का भव्य स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
स्वागत भाषण पूर्व सरपंच दिलीप सिंह सिसोदिया ने दिया। विशेष अतिथि डॉ. राजेश सोनकर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत सरपंच सहित ग्राम के वरिष्ठजनों—जुझार सिंह सिसोदिया, नारायण सिंह चौहान, उपसरपंच प्रतिनिधि अभिमन्यु सोलंकी एवं ग्राम पंचायत दोंता के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मोकम सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणधीर सिंह खीची, संकुल प्राचार्य राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रेम सिसोदिया, अमित, मनीष सहित अनेक शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।





Comments
Post a Comment