प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष




भारत सागर न्यूज/देवास। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेम बालोदिया को पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए की गई है। 




संस्थान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया कि प्रेम बालोदिया ने सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अनुकरणीय भूमिका निभाई है, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 




संस्था को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन की नीतियाँ और उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगे। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक के मार्गदर्शन में, बालोदिया शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को समाज के हर घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 




बालोदिया के मनोनयन पर पुष्पक सानी, बंटी सोलंकी, अजय पवार, बबलू, रोहित डांगी, अमन चांवरे, सुखराम सोलंकी, रोहित चांवरे, मुकेश प्रजापति, भरत सूर्यवंशी, संदीप चौहान, अरूण चौहान, आदि ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन