अधजले सपनों के साथ गुहार: जनसुनवाई में महिला की पीड़ा ने झकझोरा सिस्टम




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास की जनसुनवाई में मंगलवार को इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला। नेवरी फाटा की रहने वाली मोनाबाई अपनी टूटी उम्मीदों और अधजले सपनों के साथ अधिकारियों के सामने घुटनों के बल बैठ गईं। 




उनके हाथों में कपड़े में बंधे वही नोट थे, जो कुछ दिन पहले लगी आग में जलकर काले पड़ चुके थे। कांपती आवाज में उन्होंने बताया कि झोपड़ी में लगी आग ने उनका सब कुछ छीन लिया, लाखों की जमा पूंजी राख हो गई, लेकिन अब तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली।  महिला अधिकारी प्रिया चंद्रावत के सामने मोनाबाई फूट-फूटकर रो पड़ीं।   




उनकी हालत देख जनसुनवाई का माहौल भी भावुक हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडीएम संजीव जैन ने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई और लापरवाही पर नाराजगी जताई। 




उन्होंने मौके पर ही 500 रुपए देकर तत्काल राहत दी और अधजले नोटों के मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन